Jump to content

Recommended Posts

Guest dada_rocks
Posted
http://khabar.ndtv.com/2008/12/24142653/pak-jawan.html पाक ने माना गुलाम फरीद उसका भगोड़ा सैनिक वार्ता बुधवार, दिसंबर 24, 2008 ई-मेल |प्रिंट |ब्लॉग |टिप्पणियां: पढ़ें (0) लिखें |स्टोरी को रेट करें Close... नाम आपका नाम भर दो ई-मेल ई-मेल फार्मेट ठीक नही है आपका ई-मेल ऐडि भर दो पता शहर का नाम भार दो टिप्पणिया: टिप्प्णी भार दो अधिक्तम अक्षर - पाकिस्तान सेना ने माना है कि जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश को अंजाम देने के आरोप में मंगलवार को पकडा़ गया गुलाम फरीद उसकी सेना का भगोड़ा सैनिक है। पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुलाम फरीद दो साल पहले ही पंजाब प्रांत के ओकारा कस्बे से गायब हो गया था और उसे बाद में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। हालांकि अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश का भंड़ाफोड़ करने और एक पाकिस्तानी सैनिक को गिरफ्तार करने संबन्धी भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा कि गुलाम फरीद अब पाकिस्तानी सेना का जवान नहीं है। उन्होंने कहा, 'इस आधार पर हम जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पाकिस्तान सेना के सिपाही फरीद को गिरफ्तार करने संबन्धी भारत के दावे को खारिज करते हैं।' उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख कुलदीप खोड़ा ने राज्य में एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकवादियों को पकड़ने की बात कही थी और इनमें पाकिस्तानी सेना का एक सिपाही भी होने का दावा किया था। श्री खोड़ा ने उसकी पहचान पाकिस्तानी सेना की आजाद कश्मीर रेजीमेंट के सिपाही गुलाम फरीद के रूप में होने का भी दावा किया था। इसके अलावा पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि फरीद जिस रेजीमेंट में पहले था उसे भारत से लगी नियंत्रण रेखा पर भी तैनात नहीं किया गया है।
Posted

it is convenient is it not? the apprehended soldier was conveniently a deserter... i guess he was afraid of all the action he was getting in the army, so he opted for an outfit that is notorious for suicide attacks.

×
×
  • Create New...