dnmaru Posted March 31, 2011 Posted March 31, 2011 [ame=http://www.youtube.com/watch?v=JWaU_29Fdfc]http://www.youtube.com/watch?v=JWaU_29Fdfc[/ame] La De World Cup Cricket – A Message To Team India ला दे वर्ल्ड कप क्रिकेट – टीम इंडिया के नाम एक संदेश ( See On YouTube देखें विडियो क्लिप यूट्यूब पर) [ame=http://www.youtube.com/watch?v=JWaU_29Fdfc]YouTube - La De World Cup Cricket.wmv[/ame] जब फिल्डिंग कर ऐसी कर चीते के जैसी कर रपट जा फिसल जा कुछ भी हो रन बचा छूटे ना कोई कैच याद रख कैच जिताते हैं मैच कहर बरपाती बोलिंग कर साथी फिरकी बाउंसर या फिर यार्कर भूल मत तू है भारत का शेर जैसे भी दुश्मन की गिल्ली बिखेर बैटिंग की बारी झोंक शक्ति सारी दुश्मन की गेंदों की बघिया उधेड़ दुश्मन को मैदाने जंग से खदेड़ चौका ना चूके छक्का ना छूटे विपक्षी का सर चाहे फूटे तो फूटे मार ताबड तोड़ रिकॉर्ड तोड़ देख देख देख देख तेरी रन गति के साथ घटती है बढती है देश के दिल के धडकने की रेट देश तुझसे मांगे छोटी सी भेंट ला दे वर्ल्ड कप क्रिकेट
dnmaru Posted April 3, 2011 Author Posted April 3, 2011 भारत की विश्वकप विजय पर मैं कंहू उद्गार अपने मैं कंहू कुछ भाव अपने अनुभूति है चरमानंद की कस्तूरी सुगंध की क्यूँ कि बदले हैं हकीकत में बहुत प्रतीक्षित सुखद सपने मैं कंहू उद्गार अपने मैं कंहू कुछ भाव अपने धोनी की सेना फिर गरजी दुश्मन पर बिजली बन बरजी चकोर देश को विश्वकप चंदा मिला है तृषित बालक मन पय पान कर खिला है पूरा देश मोर बन नाचे, क्योंकि वर्षों की अतृप्त क्षुधा को मिली अचानक सुधा चखने मैं कंहू उद्गार अपने मैं कंहू कुछ भाव अपने अद्भुत विजय का क्या कहूँ मैं उल्लास का क्या कहूँ मैं खुशी है सब कंही, हर तरफ जश्न है आँखों में अश्रु है पर क्या सुकून है लंबे सफर के थकित पथिक को मिली है छाँव मिला किनारा जब थपेड़ों में फँसी हो नाँव विश्व सजग हो जाओ अब, लगा भारत सूर्य दमकने मैं कंहू उद्गार अपने मैं कंहू कुछ भाव अपने
Recommended Posts