Lurker Posted January 23, 2008 Posted January 23, 2008 Writing an article in my mother tongue Hindi. Apologies to those who can't read it. -------------------------------------------- बच्चों की बातें अजीब होती हैं. उन्हें सोने चांदी, मोटर कार इत्यादी से मोहब्बत नहीं होती. उन्हें तो बस वह पसंद आता है जो उनका अपना हो. मेरी बचपन की ख़ास चीज़ है एक पहाड़. जी हाँ वही पहाड़ जिसे आप अंग्रेज़ी में mountain कहते होंगे. बचपन में एक पहाड़ मेरे नाम का भी था. वैसे सच कहूं तो एक पहाड़ मेरे भाई के नाम से भी था. हमारे हिस्से की जमीन पे दो छोटे छोटे पहाड़ हुआ करते थे. उस समय शायद हमारे इलाके में भूमि सुधर लागू नहीं हुआ था. इसलिए जब पापा जमीन का टैक्स भरते थे तो २ पहाडों का भी टैक्स दिया जाता था. स्चूल में जब मेरे साथी डिंग मारते के उनके पास यह है, वह है मैं बस इतना कहता - मेरे पास एक पहाड़ है. कसम से कहता हूँ उसका ऐसा असर होता था के सलीम जावेद भी दीवार में - मेरे पास माँ है - नहीं कर पाये हों. जहाँ तक मुझे याद है मैं पहली बार गाँव गया था जब मैं सात साल का था. उस समय पापा ने गाँव में घुमा के अपनी जमीन जायदाद दिखलाई थी. उसमें वह पहाड़ भी था. मैंने पापा से पूछा के उस पहाड़ किसके नाम से है तो पापा ने कहा तुम्हारे नाम से है. असल में यह सब हमारे दादाजी का कमाल था, और उनके बाप-दादा लोगों का. जब मेरे दादाजी का जनम हुआ तो उस समय उनके नाम से १६ गाँव थे, उनकी शादी के पश्चात यह संख्या २६ हो गई थी. फिर दादाजी को हिंदुस्तान की आजादी का ऐसा चस्का लगा के चतरा(आजकल यह झारखण्ड में आता है) के क्रांतिकारियों के दल में आ गए. अंग्रेज़ी हुकूमत ने जेल में डाल दिया और सारे जमीन जायदाद की कुर्की-जब्ती हो गई. बस यह गाँव बच्चा रह. वह भी इस लिए के लोगों ने सारे जमीन को अपने नाम कह दिया. बस इस तरह से यह गाँव बच गया, और मेरा पहाड़. प्रकृति की महिमा देखिये के इस पहाड़ की तल्हत्ती में एक दाल पैदा होती है जिसे कुर्थी कहते हैं. ये दाल भी ऐसी के आपके पेट में अगर पथरी, या अंग्रेज़ी में stones, हो गए हों टैब आप इसे खाइए, देखिये कैसे फायदा होता है. माने के पत्थर को काटने के लिए प्रकृति ने पत्थर के ऊपर कुछ उगाया. है न कमाल? खैर बात हो रही थी गाँव पहली बार जाने की. उसके पहले हम लोगों ने जाना चाहा था लेकिन मम्मी मन कर देती थीं. ऐसी बात नहीं है के उन्हें गाँव से कोई शिकायत थी. वो तो ख़ुद सहरसा जिला में बड़ी हुयी थीं जहां साल में एक बार तो बाढ़ आनी ही है. मेरी नानी अक्सर बताती थी के कैसे सलवार समीज पहने हुए मम्मी ने एक बार कमला बलान में छलांग मार कर दो लोगों को निकाला था. कहने का तात्पर्य यह के गाँव से कोई शिकायत नहीं थी, बस उन्हें लगता था के बच्चे शहर में शायद ज्यादा खुश होते हों. मगर बात तो खून की थी. जब बाप-दादा-माँ-नाना सब कोई गाँव से तो हम लोग भला क्यों नहीं पसंद करते? पहली बार में ही गाँव ने दिल जीत लिया और यह सिलसिला आज भी देखिये कंप्यूटर के जरिये याद किया जा रहा है. दूसरी बात जो गाँव की याद है वह है उस समय की जातीयता. पहले दिन सुबह मम्मी ने नहा धो के अच्छे कपड़े पहना दिया और मैं मस्त हो कर चल निकला गाँव देखने. थोरी दूर पे एक घर दिखा जहां एक बुजुर्ग बीडी पी रहे थे. देखते के साथ खरे हो गए और प्रणाम किया. मैं ७ साल वो ७० साल के. फिर एक खटिया पे बिठाया और अपनी बीवी को आवाज़ लगाई. उनकी बीवी ये बड़ा घूँघट तान के आयीं. उन्होनें तुरंत कहा के छोटे बाबू आए हैं. वो फटाफट अन्दर गयीं और एक ग्लास में ताज़ा तुरंत गाय का निकाला दूध ले कर आयीं. आपने कभी ताज़ा निकाला दूध पिया है? नहीं पिया तो जरूर कीजिये. एक दिन के लिए Louis Pasteur का नाम भूल जाइए. बिलकूल गरम होता है और स्वाद भी मस्त. खैर वहन से दूध पी के मैं आगे चला. जिधर भी गया लोगों ने प्रणाम किया. मैंने घर जाके मम्मी को बताया तो वह भड़क गयीं. कहने लगीं इस लिए नहीं लेकर आती थी गाँव के येही सब देखेगा. पापा को भी अच्छा नहीं लगता था लेकिन उन्हें शायद आदत हो गई थी. शाम को घर के बाहर चौपाल लगी. गाँव भर के लोग आए. आग जलाई गई. बिरहा गाए गए. औरतें,या यूं कहें के जानने, एक तरह और मर्द एक तरफ़. रात भर गाना और बातें. उस समय पहली बात पता चला के हमारे गाँव के कई लार्के पंजाब जाते हैं काम करने. उसमें से काफ़ी लोग लौट के नहीं आए. पंजाब के आतंकवाद का जब जिक्र होगा तो लोग कहेंगे पंजाब के लोगों ने हिम्मत दिखाई. सही भी है. लेकिन आपको कहीं पे बिहारी मजदूरों का जिक्र नहीं मिलेगा. अनुमान के हिसाब से बिहारी मजदूर जितने ढेर हुए पंजाब में उतने शायद ही किस्सी और प्रदेश के लोग हुए हों. फिर बात चल निकली बरते नक्शाल्वाद की. लोगों का अनुमान था के कुछ नहीं होगा हमारे इलाके में. और अगर हो गया तो भी लोग जान के खेल के हमारी जमीन बचायेंगे. आख़िर हमारे दादाजी ने सारा कुछ देश के नाम जो लगा दिया था. कल घर फ़ोन किया. मालूम हुआ के गाँव की हालत ठीक नहीं अब. नक्शाल्वाद बहुत बढ़ गया है. अब आप वहाँ जाएँ तो कोई बचाने नहीं आएगा, आजकल हर कोई ६ इंच होता होने से डरता है. आजकल कोई पंजाब नहीं जाता काम की तलाश, लोग अब कश्मीर और असम जाते हैं, हालांकि वहाँ से भी कई बच्चे लौट के नहीं आते. कभी सोचता हूँ के आज दादाजी होते तो कहते के मैंने २६ गाँव छोड़ दिया और मेरा पोता विदेश जाके बैठा है. क्या सही है क्या ग़लत नहीं पता. एक दिन उम्मीद करता हूँ सोचूंगा, उस्सी गाँव के अपने पहाड़ की नीचे. xxx beetle 1
chunky_lafanga Posted January 23, 2008 Posted January 23, 2008 Sale English walli hind mein kun nahi likha?
sandtest Posted January 23, 2008 Posted January 23, 2008 अतिउत्तम लर्कर जी,, हिन्दी में विचार लिखने और पढ़ने का अपना एक अलग आनंद है तुम्हारे इस पहले हिन्दी लेख पे खुशी के मारे एक रचना प्रस्तुत करना चाहता हूँ, --- छटांक भर सेंस ऑफ़ ह्यूमर तो लाओ यार माना जिंदगी कठिन है कभी तो हंसो यार जमाना पढ़े या न पढ़े तुम्हें रोक नहीं सकता कूड़ा लिखो कचरा लिखो कुछ तो लिखो यार यूँ इस तरह जमाने का मुँह ताकने से क्या कुछ नया सा इतिहास तुम भी तो रचो यार ऐसी बहसों का यूं कोई प्रतिफल नहीं होता पर बहस के नाम पर किंचित तो कहो यार मालूम है कि लोग हंसेंगे मेरी बातों पे संडी जब बूझेंगे पछताएंगे जरा ठंड तो रखो यार भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, मुझे पूरा विश्वास है के, आप लोग भी लर्कर की ही भांति ऐसे अनेको हिन्दी लेख लिखेंगे, ताकि हिन्दी, जोकि हमारी राजभाषा उसका कुछ सम्मान इस वेबसाइट द्वारा हो सके :two_thumbs_up:
fineleg Posted January 24, 2008 Posted January 24, 2008 post some translations when u have too much free time on hand :D
kumble_rocks Posted January 24, 2008 Posted January 24, 2008 Great writing , Sir ! :two_thumbs_up: and liked the first line very much which is so true - बच्चों की बातें अजीब होती हैं. उन्हें सोने चांदी, मोटर कार इत्यादी से मोहब्बत नहीं होती. उन्हें तो बस वह पसंद आता है जो उनका अपना हो ..
Ram Posted January 24, 2008 Posted January 24, 2008 Technically, I could read whats written, but it will take a monumental effort out of me to make sense out of this. We have all seen how proficient Lurks has been with English, now he has shown his skills in Hindi too, impressive.
Guest dada_rocks Posted January 24, 2008 Posted January 24, 2008 sahi rachana hai bhai.Poora pahar hi rakhe ho.. south bihar ki halata thori gambhir hai.. log kahte hain ranvir sena kyun hai.... chalo yar tumhare paas to athah khet hai waise bhi land reforms mein jana tha par ye naxalite log chhote chhote jamin ke malik 5 bigha dan bigha walon ko bhi nahin chhorate hains.. mera ak class-mate hau karta tha engg school mein wo ranvir sena ko har saal 1 lakh rupya diya karta tha donation uski jamin ki raksha ke liye ... Apni kahani waise alag hai ham ganv mein hi paida huye aur pahli baar ganv chhora jab 12 saal ka tha tab.. Kabhi fursat mein hindi mein lukhunga.. ,azaa aa gaya hindi ki rachana parh ke.. Aisa kariye ak din pair chhu ke pranam kar dijiye un bujurgon ko phir dekhiye kya hota hai.. Main yahin karta hun by god sirf isi baat ke liye ilaake mein log charcha karte hain phalana babau ka beta kya sanskari hai..
Nova Posted September 24, 2012 Posted September 24, 2012 xxx isko bhi hindi mein likhna chahiye tha... waise kya hai woh.. xxx porn ki yaad aa gayi.
coffee_rules Posted September 24, 2012 Posted September 24, 2012 I wish it was transliterated in English. Hindi lipi is painful to read.
Lord Posted September 24, 2012 Posted September 24, 2012 using google translator:haha:Kids are funny things. The gold, silver, etc. of the motor car is not love. They just do what he likes to be his own. A mountain is something special in my childhood. English in the same mountain mountain you will say yes. As a child, my name was a mountain. To be perfectly honest it was a mountain called my brother. Pay our share of land used to be two small mountain. Land reform in our area at that time probably did not apply. So pay the land tax was the father of 2 mountains were also tax. Ding School when my partner and he hit it, I just say it - I have a mountain. I swear to tell her it was the effect of the wall Salim Javed - my mother is - can not be found. As far as I remember the first time I had gone when I was seven years old. In the village of twisting his father did show properties. It was the mountain. I asked the father if the father said to the mountain whose name is your name. In fact it was the magic of our grandfather, and his father - grandfather people. When my grandfather was born in the village at that time was 16 to his name, after their marriage, the number had grown to 26. Then Grandpa freedom of India took a liking Chatra (Jharkhand makes it nowadays), the group of revolutionaries come. English regime imprisoned and attachment of all properties - seizure occurred. Just village child. She also told the people all the land its name. Just like the village survived, and my mountain. Tlhtti see the majesty of nature in the mountain, which is generating pulses Kurthy says. These pulses such as the stones in your stomach, or in English stones, which got tab you have it, see how the benefits. Considered the nature of the stone by stone cutting some grown up. Is not it amazing? Well the first thing was getting to the village. But before that we wanted people to feel like Mom used to make. It's not like he's had no complaints from the village. She had opened herself up in Saharsa district where the flood is bound to come once a year. My grandmother used to tell how often the mother Kamala Balan wearing salwar Smij two people had been killed in the jump. Mean to say that the village had no complaints, just like they did rejoice over the children in the city. But it was blood. When forbear - Mom - Nana all like a village, so why not we? Mother bathed in the morning the first day and I wore good clothes to be cool to see come into the village. Thori pay off showing a house where an elderly BD were drinking. Looking to meet with and worshiped. I have 7 years of her 70 years. Then sit on the bed and put his wife on the voice. His wife came to the big veil tone. He immediately came to the little fella. He quickly went inside and took a glass of fresh milk cow came immediately. Have you ever drank fresh milk? Getting drunk is not so sure. A day to forget the name of Louis Pasteur. Sorra hot and cool taste. Well I went to feed the bear. Everywhere the people worshiped. Go home if I told Mom she went out. This was not to get walked all Please see the village. Father was not too good, but they were hardly used. evening out of the house was Choupal. People come from all over the village. The fire was lit. Birha sung. Women, or rather out of the way and a side man. Sing and talk all night. The first thing to know that many of our village are working Larke Punjab. Many people have not returned to it. So when people say terrorism in Punjab mention courage shown by the people of Punjab. Is correct. But you will not find mention somewhere Bihari laborers. The estimated Bihari laborers in Punjab pile so you're hardly Kissi people of the state. Then talk turned to Nkshalvad exercise. Was estimated to be some of the people in our area. After our grandfather who had put all the names of the country. yesterday called home. Came to know the condition of the village right now. Nkshalvad has increased. If you save now will not go there, now everyone is scared of is 6 inches. Nowadays there are not looking for work Punjab, Kashmir and Assam people, though there's too many kids do not come back. I hope one day I'll think, Ussi village down the mountain. XXX
Crookbond Posted September 24, 2012 Posted September 24, 2012 He quickly went inside and took a glass of fresh milk cow came immediately. The estimated Bihari laborers in Punjab pile so you're hardly Kissi people of the state. Then talk turned to Nkshalvad exercise. f you save now will not go there, now everyone is scared of is 6 inches. Holy F---u---ck! This sounds like a porn movie in the village especially with the XXX at last now! :hysterical: :hysterical: :hysterical: :hysterical: :hysterical:
gaurav92 Posted September 24, 2012 Posted September 24, 2012 XXX remains the same :hysterical: :hysterical::hysterical::hysterical::hysterical::hysterical::hysterical:
Recommended Posts